कुसुम्हा। स्व. रक्षा यादव स्मृति जय बाबा सैयद क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मीरा शाह क्रिकेट क्लब दरगाह और कुसुम्हा की टीम के बीच मैच खेला गया। दरगाह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुसुम्हा को हराकर अगले दौर में जगह बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दरगाह की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। दरगाह के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तौसीफ ने 58 रन और खुर्शीद ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलीं।
जीत के लिए 178 लक्ष्य लेकर मैदान मे उतरी कुसुम्हा की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और संघर्ष के बावजूद 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार, दरगाह की टीम ने 35 रनों से यह मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुसुम्हा गांव के पूर्व प्रधान रामबचन ने फीता काटकर किया।