फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 28.98 लाख के 161 मोबाइल पुलिस ने किया सुपर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में जिले के बारह थाना क्षेत्रों में चोरी हुए 161 मोबाइल उनके मालिको को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत 28.98 हजार रुपया आंकी गई। एसपी ने बताया कि बीते वर्ष के आखिरी दो महीने में जिले के 12 थानों में मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत हुई थी। इन थानों की साइबर सेल की टीम ने 161 मोबाइल बरामद किया है। इसमें साइबर थाना में 13, मऊ कोतवाली पुलिस ने 20, सरायलखंसी थाना से 12, दक्षिण टोला पुलिस ने 6 मोबाइल बरामद किया है। इसी तरह से मुहम्मदाबाद पुलिस ने 20, चिरैयाकोट पुलिस द्वारा 6 और रानीपुर थाना ने 21, घोसी पुलिस ने 16, दोहरीघाट पुलिस द्वारा 7 और कोपागंज ने 17 तो मधुबन थाने द्वारा 11 मोबाइल बरामद किया है। वहीं रामपुर थाना की टीम ने 3 और हलधरपुर थाने की टीम ने 9 मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें