फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट निर्माता सेवा समिति ने फैसले का किया स्वागत

Sun, 24 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भीटी स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को ईट निर्माता सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा ईट भट्ठा से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त किए जाने का सभी ने एक स्वर में स्वागत किया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए ईट निर्माता सेवा समिति के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से जहां जिले के 350 ईट निर्माताओं को निर्बाध रूप से ईट भट्ठा चलाने का अवसर मिलेगा। वहीं, लाखों मजदूरों को भी रोजगार का लाभ मिलेगा।


उन्होंने कहा कि काफी दिनों से यह मामला चला आ रहा था। मंत्री कौशल कुमार राय ने कहा कि सभी ईट निर्माता एकजुट होकर अपना अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि एकता में बहुत बड़ी शक्ति होती है। जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने हमारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को वापस लिया है।
विज्ञापन



उसे प्रदेश सरकार भी जल्द ही अमल में लाने वाली है। जिसके बाद ईट निर्माताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। बैठक में मुख्य रुप से रानारायण, राकेश कुमार, सतीश सिंह, संजय सिंह, चुन्नु खां, कमलेश राय, कलीम, सूर्यकांत, एम शुक्ला, अंसार, शिवधन, रामकृपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, हरिओम मल्ल, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें