फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को बुनियादी सुविधाओं से किया जा रहा लैस: तैय्यब पालकी

विज्ञापन
नगर पालिका के निजामुद्दीनपुरा में निर्माण कार्य का लोर्कापण करते नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने के क्रम में नगर पालिका की तरफ से तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यो का लोकार्पण मंगलवार को पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने किया। नगर के मुहल्ला प्यारेपुरा, निजामुद्दीनपुरा, विरूवनाथपुरा तथा पठान टोला में नाली, मिट्टी भराई, इंटरलाकिंग और खड़ंजा कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 25 प्यारेपुरा मलिन बस्ती में चंडी सागर कब्रिस्तान के पास 5.42 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली तथा आरसीसी इंटरलाकिंग व शीतला मंदिर के पास 7.55 लाख की लागत से निर्मित मिट्टी भराई का कार्य किया गया। वहीं कवर्ड नाली और सोलिंग कार्य, वार्ड संख्या 18 पठान टोला में 5.91 लाख रूपये की लागत से निर्मित ट्रैंच, रबर मोल्ड इंटरलाकिंग तथा आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सभासदगण अबरार अहमद, अल्तमश अंसारी, अब्दुस्सलाम, दुर्गेश सिंह, सतीश वर्मा आदि रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने कहा कि नगर को बुनियादी एवं आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के क्रम में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें