फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कैबिनेट मंत्री बोले - प्रदेश के हर एक जिले को विकसित बनाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे को जाम से बचाने के लिए बनाए गए बाईपास मार्ग का रविवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मरम्मत कार्य बेहतर होने पर कार्यदाई संस्था की प्रशंसा किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों गिनाया। कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया था, लेकिन आज पूरे देश समेत प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को दुनिया के सबसे विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए हमें प्रदेश के हर एक जिले को विकसित बनाना होगा। इस क्रम में जब प्रदेश का हर एक जिला विकसित होगा तभी एक सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय, शैलेन्द्र राय, प्रवीण कुमार शाही, विनय जायसवाल, संजय राय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें