फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र नाथ मिश्र के नाम से चलाई गई बस

विज्ञापन
रतनपुरा के खालिसपुर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.महेंद्र नाथ मिश्र के नाम से चलाई गई सरका
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक के खालिसपुर से मऊ के लिए स्वतंत्रता सेनानी स्व. महेंद्र नाथ मिश्र के नाम से सोमवार को बस का संचालन शुरू किया गया। बस को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह तथा देवेंद्र प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रतनपुरा ब्लॉक के दक्षिणांचल स्थित खालिसपुर ग्राम पंचायत से मऊ के लिए सरकारी बस का शुभारंभ 18 मई को किया। यह बस खालिसपुर, मुस्तफाबाद, सेहबरपुर, गाढ़ा, रतनपुरा होते हुए जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज परिसर तक जाएगी।
सोमवार को इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया। नई बस के संचालन की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग पहुंचे और बस सेवा शुरू होने का स्वागत किया।
शुभारंभ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. महेंद्र नाथ मिश्र के पुत्र एवं किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, ओमप्रकाश मौर्य, दयाशंकर श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, रामसेवक यादव, राजू पांडेय, बबलू सिंह, मुन्ना तिवारी, नीतीश कुमार गोड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें