फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्मशानघाट की सुरक्षा के लिए रखा बोल्डर खिसका

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। जिससे कस्बा सहित तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रलयंकारी लहरें भारत माता मंदिर और मुक्तिधाम की दीवारों से सीधे टकरा रही हैं। वही नगर में मुक्तिधाम पर स्थित श्मशानघाट की सुरक्षा के लिए रखा बोल्डर खिसकने से सिंचाई विभाग सकते में आ गया है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 30 सेमी का घटाव दर्ज किया गया । नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 75 सेमी नीचे बह रही है। विभाग बोरे में भरी मिट्टी, ईंट भरकर कटान रोकने का प्रयास करता दिख रहा है। नदी के रौद्र रुप धारण करने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में आ रहे घटाव से तटवर्ती इलाके के लोग जहां राहत की सांस ले रहे हैं। नदी के रौद्र रुप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम भारतमाता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर अस्तित्व खतरे में है। नदी के घटने से भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी और जानकीघाट पर पानी की तेज धारा टकरा रही है। नदी का जलस्तर भले ही घट रहा है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर बुधवार को 69.15 मीटर रहा। जबकि मंगलवार को जल स्तर 69. 45 मीटर रहा। इस तरह नदी का जलस्तर 24 घंटे में 30 सेमी की कमी दर्ज की गई। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 75 सेमी नीचे बह रही है। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जेपी यादव का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए विभाग तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें