फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बगीचे के पास मिला लापता अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रसूलपुर उर्फ आदमपुर गांव में चौधरीपुर बगीचे के पास सोमवार की दोपहर अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल रतोय निवासी महमूद (55) रविवार की शाम परिजनों को बिना बताए कहीं चले गए थे। खोजबीन में पता चला कि वो रामपुर रसूलपुर उर्फ आदमपुर निवासी अपनी बहन के घर गए हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सोमवार की सुबह खाना खाकर बहन की घर से निकले। अभी चौधरीपुर बगीचे के पास पहुंचे थे कि गस्त खाकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें