वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सीओ शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। कैलेंडर तिराहा, बॉर्डर, वलीदपुर जीयनपुर मार्ग, चुंगी, सिकटिया मोड़ सहित 12 स्थानों पर हेलमेट नहीं लगाने, कागज नहीं दिखाने, बिना लाइसेंस और तीन सवारी पाए जाने पर 25 बाइकों का ई-चालान किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय, लाल साहब गौतम, माधुरी सागर, सरफराज खान, वैभव कुमार पांडेय, आदि उपस्थित रहे। संवाद