फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की सस्ती पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएगा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अधिक मूल्य वाली पाठ्य पुस्तक, गाइड बुक्स खरीदने के लिए बाध्य करने पर कार्रवाई होगी। विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2026-27 में एनसीईआरटी की सस्ती पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। पाठ्यपुस्तकों के नाम पर फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हर पुस्तक के कवर पेज पर अल्ट्रावायलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग का सात अंकों का सीरियल नंबर होगा।
जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को अब दुकानदार या स्कूल प्रशासन मनमानी तरीके से किताबें नहीं दे सकेंगे।
सभी विद्यालयों में एक अप्रैल से 10 अप्रैल और एक जुलाई से 15 जुलाई तक अधिकृत पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालयों को किसी भी स्थिति में छात्रों को अतिरिक्त या गाइड पुस्तकों को खरीदने के लिए बाध्य करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी और परिषद से निर्धारित विषयों की पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य कराने का निदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें