नगर के सोनी धापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं।संवाद
- फोटो : परीक्षार्थी शिखा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
दोनों पालियों में पंजीकृत 72512 के सापेक्ष 67803 परीक्षार्थी शामिल हुए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 37424 के सापेक्ष 34789 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 बजे तक हुई। दूसरी पाली में पंजीकृत 35088 के सापेक्ष 33014 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड की तरफ से सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी प्रश्नपत्र विषय को हाई अलर्ट रखा गया था। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता और पं. दीनदयाल माॅडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता और चार जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
नगर के सोनी धापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं।संवाद- फोटो : परीक्षार्थी शिखा।