फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने कंपकपाया, भगवान भाष्कर के नहीं हुए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। शनिवार को दिन भर भगवान भाष्कर का दर्शन न होने से लोगों का एक एक पल मुश्किल से बीत रहा था। इसके बाद भी जिले के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था ही नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से शीतलहर का कहर जारी रहने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। पटरी दुकानदार दुकान बंद करने को विवश हो जा रहे हैं। शनिवार को दिन भर भगवान भाष्कर का दर्शन नहीं हुआ। लोग आकाश की ओर निहारते रहे। वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। आम लोग जहां घरों में दुबके रहे। मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालक आदि आग के समीप बैठ कर ठंड से बचने की जद्दोजहद करते दिखे। शाम होते ही सवारी वाहनों का संचालन कम होने से लोगों को गंतव्य तक जाने में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 81 प्रतिशत रही। हवा छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। वृद्धजनों को सबसे ज्यादा कष्ट में देखा गया। दो पाली में विद्युत आपूर्ति न होने से किसानों को जान जोखिम में डालकर रात में खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। शासन की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के आदेश के बाद भी जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें