फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोपागंज में भरत मिलाप मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
कोपागंज में भरत मिलाप के अवसर गले मिजते चारों भाई श्रीराम,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघन।संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोपागंज। रामलीला समिति कोपागंज के तत्वावधान में नगर कोपागंज का ऐतिहासिक भरत मिलाप का मंचन किया गया। चारों भाइयों का मिलन देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। प्रभु श्री राम, माता सीता, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की जय जयकार और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। दर्शकों ने चारों भाइयों के मिलन पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम अत्याचारी रावण का वध कर तथा लंका विजय के उपरांत अपने 14 वर्ष का वनवास पूरा कर माता सीता, लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर स्वागत किया। विमान के साथ कीर्तन मंडली भी भजन कीर्तन करते चल रही थी। भगवान श्रीराम ने हनुमान जी की ओर से भरत के पास आगमन का संदेश पहले ही भिजवा दिए। भरत भी बड़ी ही बेसब्री के साथ अपने राम की प्रतीक्षा कर रहे थे। भोर में भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान भरत मंडप के पास पहुंचा, जहां श्रीराम व भरत जी का मिलन हुआ। फिर चारों भाई गले मिले। यह विहंगम दृश्य देखकर मौजूद दर्शक भाव विह्वल हो गए और आंखें नम हो गई। जय श्रीराम और हरहर महादेव के उद्घोष के साथ दर्शकों ने पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विशाल मेला भी लगा था जिसमें स्थानीय कारीगरों की ओर से बनाए गए मिट्टी के बर्तन, खिलौने, गुब्बारा सहित अन्य खिलौने, चाट, पकौड़ी, जलेबी आदि खूब बिके। रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय यादव, दुर्गेश गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, हरिशंकर जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
राम वन गमन और सीता हरण का दृश्य देख दर्शकाें की आंखें हुईं नम
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरैयाकोट। नगर में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार की रात सातवें दिन राम वन गमन, राम केवट संवाद, कैकेई मंथरा संवाद, भरत मनावन और सीता हरण सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। राम वन गमन और सीता हरण दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कलाकारों ने राम वन गमन और सीता हरण दृश्य को इतने मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया कि जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए

कोपागंज में भरत मिलाप के अवसर गले मिजते चारों भाई श्रीराम,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघन।संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें