फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़ छाड़ का विरोध करने पर दंपती से मारपीट काआरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पति सहित महिला की पिटाई करने के आरोपियों में एक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ चार पहिया वाहन से बाजार से घर जा जा रहा था। घर से पहले कुछ दूरी पर रास्ते में रोककर उसकी पत्नी के साथ तीन आरोपियों ने अभद्रता किया था। विरोध करने पर पत्नी के साथ पति को मारा पीटा व कनपटी पर तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दिया था। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर तीन लोगो बृजेश यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी भेड़ियाधर, अमित यादव पुत्र संता यादव निवासी-हाफिजपुर और भोला यादव पुत्र बेचन यादव निवासी अब्दोपुर के खिलाफ हरिजन बनाम सवर्ण, मार पीट करने व तमंचा से जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनो आरोपियो की तलाश कर रही थी। रविवार की दोपहर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने क्षेत्र के राजापुर गांव के पास नहर पुलिया से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें