प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वाराणसी से जारी की। जिले के तीन लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होने लगे हैं।
इस अवसर पर बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर, कृषि विज्ञान केंद्र और ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। साथ ही वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती किसानी का गुर सिखाया।
बढुआगोदाम: बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। साथ ही वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती किसानी का गुर सिखाया।
सभागार में बीज विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहित 124 किसान ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. कल्याणी कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी, कार्यक्रम के समन्वयक, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए संस्थान स्तर पर चल रहे भारत सरकार की कृषि योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने किसानों को धान की खेती में खर पतवार नियंत्रण विधियों तथा किसानों ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बार लगभग 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय को सहारा देना और उन्हें खेती की लागत में राहत पहुंचाना है।
यह आयोजन केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।खेती में जैविक खाद के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
रतनपुरा: क्षेत्र के पिलखी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान निधि की 20वीं किश्त वाराणसी से किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किया। कार्यक्रम को वैज्ञानिकों और किसानों को लाइव दिखाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है। यह किसानों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाती है जिससे कि उन्हें सीधे लाभ प्राप्त होता है।
इस दौरान कृष्णा राजभर, दयाशंकर श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार गिरि आदि शामिल रहे।घोसी:स्थानीय ब्लाक के सभागार में शनिवार को पीएम किसान उत्सव समारोह और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त वितरण समारोह संपन्न हुआ।जिसमें किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहाकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादकता में सुधार करने में मदद करने के लिए प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रकाश, नागेंद्र जीतू मद्धेशिया, रविन्द्र उपाध्याय आदि शामिल रहे।
रानीपुर: स्थानीय ब्लॉक सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रभात कुमार पांडेय ने किसानों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र वितरित किया।
उन्होंने किसानों को मृदा जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान पंकज सिंह, सुनील मौर्य, फारुक अंसारी, मिथिलेश सिंह, रामराज यादव आदि शामिल रहे।
जिले में तीन लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की रकम ट्रांसफर की गई है।
- सत्येंद्र सिंह चौहान, उप निदेशक कृषि