फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर की जांच

विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर गांव में महानगरों से आए लोगों की जांच के लिए पहुँचे परदहां सीएसी - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआ गोदाम / रानीपुर। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देश, विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच करने में जुट गई है।परदहां ब्लाक क्षेत्र में देश विदेश से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलते ही चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंचकर जांच करने में जुट गई है। पिछले दो दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विदेश और महानगरों से आने वाले 40 लोगों की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में ताजोपुर, परदहां, बढुआ गोदाम, सरयां रघुनाथपुर, नसीरपुर गांवों में कुल 40 लोगों के बाहर से आने की सूचना पर मंगलवार को डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व चिकित्सकों की टीम ने मौके पर जाकर जांच किया। परदहां सीएससी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि नसीरपुर गांव में सऊदी से दो लोग आए हैं। जबकि 38 लोग महानगरों से आए हुए हैं । जिनका मौके पर पहुंचकर जांच की गई है।साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर : सीएचसी पहुंच कर मंगलवार को फरीदाबाद, मुंबई, भटिंडा,गुजरात हुबली, दुबई सहित अन्य स्थान से आए हुए 31 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। टीम ने उन्हें खुद को आइसोलेट होने तथा कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. दिनेेेश कुमार, डॉ. सुनील राय, डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉ. सौरभ सिह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें