फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : पतनही गांव में चोरों का आतंक, बंद घर को खंगाला, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 24 Dec 2024 07:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

दोहरीघाट के पतनही गांव में चोरों ने बंद घर को खंगाल डाला। घर के लोग बीमार मां का इलाज कराने गए बेटे ने जब वापस आकर घर का गेट खोला तो उसके होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का ताला टूटा हुआ था। घटना के बाद सीसीटीवी चेक किया गया तो दो नकाबपोश चोर कैद हुए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गइ है।
विज्ञापन
चोरों ने खंगाला घर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनही गांव में चोरों ने बंद एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये का सामान समेट ले गए।चोरी की घटना की जानकारी सोमवार की शाम को हुई, जब घर का मालिक का बेटा अपनी मॉ का इलाज कराने के बाद बंद घर का चैनल गेट पर लगा पर्दा हटाया तो उसे टूटा ताला देखकर चोरी की जानकारी हुई।पीड़ित ने बताया कि चोरों ने पांच कमरों का ताला तोड़कर करीब पंद्रह लाख रूपये का सामान समेट ले गए है। चोरी की घटना में शामिल दो चोरों का फुटेज पास में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सौंपी तहरीर में पतनही निवासी विश्राम राय ने बताया कि उसके पिता हरीशचंद्र राय और मॉ विमला देवी घर पर रहते हैं, जबकि वह और उसका परिवार गोरखपुर में रहते हैं।बताया कि पंद्रह दिन पहले उसके पिता मॉ की तबियत खराब होने पर उनका इलाज कराने के लिए गोरखपुर लेकर पहुंचे थे। इधर इन दोनों के न रहने पर कई दिन से घर बंद होने पर वह बीते सोमवार की शाम घर पहुंचा और घर के चैनल गेट को खोलने के लिए लगा पर्दा जैसे ही हटाया तो देखा कि ताला टूआ हुआ है।इसके बाद उसके द्वारा दोहरीघाट पुलिस को सूचना देकर इससे अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पुलिस की मौजूदगी में जब वह घर के अंदर गया तो पांच कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। इसमें से तीन ताले तो घटनास्थल से गायब मिले, वहीं चोरों ने पांच हजार की नकदी और करीब पंद्रह लाख रूपये मूल्य का जेवरात समेट ले गए थे।दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश का फुटेज सामने आया हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें