फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक: बंदर के धक्के से छत से गिरी वृद्ध, अस्पताल ले जाते समय मौत; मचा कोहराम

Fri, 27 Oct 2023 04:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मृतका सोनी यादव गुरुवार की सायंकाल अपने घर की छत पर बैठी थीं। उसी दौरान एक उत्पाती बंदर ने धक्का मार दिया। बंदर के धक्के से वृद्ध महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
छत पर बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुवनथाना क्षेत्र के समसपुर अहिरौली निवासी सोनी यादव (75) कोे बृहस्पतिवार की शाम बंदर ने छत से धक्का मार दिया। वृद्ध बुरी तरह घायल हो गई। आनन- फानन में उसे परिजन अस्पताल ले जो रहे थे कि रास्ते ही उसकी मौत हो गई। मृतका समसपुर अहिरौली के प्रधान रमेश यादव की मां थी। वृद्ध की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल था। जानकारी के अनुसार मृतका सोनी यादव गुरुवार की सायंकाल अपने घर की छत पर बैठी थीं। उसी दौरान एक उत्पाती बंदर ने धक्का मार दिया। बंदर के धक्के से वृद्ध महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन फानन में घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया तो वही समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मकान की छत पर घूमते बंदर - फोटो : अमर उजाला
बंदरों के उत्पात से ग्रामीण रहते है परेशान
मऊ। समसपुर अहिरौली सहित आस- पास के ग्रामीणों का कहना है। पूरे क्षेत्र में बड़े बंदरों के उत्पात से सभी लोग परेशान है। दो दर्जन से अधिक की संख्या में बंदर आए दिन लोगों को परेशान है।इस समस्या को लेकर लोगों ने वन विभाग  के जिम्मेदार को अवगत करा चुके है।  लेकिन विभाग की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। 

दो साल पहले  दादी के गोद से छीनकर मासूम को कर दिया था घायल
मऊ।बंदरो का आतंक पहले नगर सहित पूरे जिले में है।लेकिन इससे सबसे ज्यादा आतंक मऊ नगर के अलावा घोसी, मधुवन में है।बीते  24 फरवरी 2021 में घोसी कस्बा बाजार पश्चिमी मुहल्ला निवासी शिक्षक वरुण दुबे के 22 दिन के मासूम को उनकी माता (दादी) घर के बाहर बैठक में दुलार कर रही थीं। इस बीच अचानक एक बंदर ने बच्चे को उसकी दादी के गोद से छीनकर उसे हमलाकर घायल के दिया था। इसके पूर्व भी गत 20 नवंबर 2020 को नगर पंचायत घोसी में बंदरों ने 12 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें