मधुवनथाना क्षेत्र के समसपुर अहिरौली निवासी सोनी यादव (75) कोे बृहस्पतिवार की शाम बंदर ने छत से धक्का मार दिया। वृद्ध बुरी तरह घायल हो गई। आनन- फानन में उसे परिजन अस्पताल ले जो रहे थे कि रास्ते ही उसकी मौत हो गई। मृतका समसपुर अहिरौली के प्रधान रमेश यादव की मां थी। वृद्ध की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल था। जानकारी के अनुसार मृतका सोनी यादव गुरुवार की सायंकाल अपने घर की छत पर बैठी थीं। उसी दौरान एक उत्पाती बंदर ने धक्का मार दिया। बंदर के धक्के से वृद्ध महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन फानन में घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया तो वही समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।