फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हॉटस्पॉट में दस टीमों ने 1277 लोगों की जांच

विज्ञापन
मऊ नगर के संस्कृत पाठशाला पर बैरिकेटिंग करते नगर पालिका कर्मचारी, तैनात पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के दो हॉटस्पॉट क्षेत्र में सोमवार को सर्वे किया गया। 10 स्वास्थ्य टीमों ने 281 घरों का सर्वे करते हुए 1277 लोगों की जांच की। वहीं सैंपलिंग टीम ने दो जगहों से 130 संदिग्धों का सैंपल लिया। जबकि एक हॉटस्पॉट में एक साथ तीन मरीज मिलने पर हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ाते हुए वहां दुबारा से सर्वे करते हुए लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

सोमवार को गाजीपुर तिराहा स्थित हॉटस्पॉट बने निजी अस्पताल क्षेत्र के पास सर्वे किया गया। डॉ. अभिषेक कुमार राय के नेेतृत्व में छह टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र के 150 घरों का सर्वे करते हुए 512 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें सभी सामान्य पाए गए। वहीं सैंपलिंग टीम ने हॉटस्पॉट से 80 संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया। वहीं दूसरे हॉटस्पॉट कासिमपुर पोखरी में गत रविवार को तीन मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र के दायरा 250 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया गया। जबकि 250 मीटर का दायरा बफर जोन में तब्दील करते हुए नए सिरे से सर्वे कार्य किया।
डॉ. एमए खान, फार्मासिस्ट बाला जी के नेतृत्व में चार टीमों ने यहां से 131 घरों का सर्वे करते हुए 765 लोगों की जांच की गई। सर्वे के दौरान टीम को एक व्यक्ति बुखार से पीड़ित मिले। वहीं सैंपलिंग टीम ने यहां से 75 लोगों का सैंपल लिया गया। सर्वे करने वाली टीम में प्रेमचंद्र, सदावृक्ष भारदवाज, मो.कबीर आलम, संतोष गुप्ता, प्रवीण यादव, प्रमोद दुबे, कृष्णा राय, गार्गी, माया, कृती सिंह आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन

कासिमपुर पोखरी के लिए सात अतिरिक्त टीम बनी
कासिमपुर पोखरी निवासी व्यक्ति के बीते 18 जून को कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद मुहल्ले और उसके कार्यस्थल निजी अस्पताल को हॉटस्पॉट बनाया गया है ।जहां रविवार को आई रिपोर्ट में तीन पॉजीटिव मिलने के बाद कासिमपुर पोखरी में कोरोना पॉजीटिव की संख्या चारह हो गई। इसके बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र के दायरा दोगुना करते हुए वर्तमान में सात अतिरिक्त टीमें गठित की गईं हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें