फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मार्गो होंगे जगमग, लाखों की लागत से लगेगा हाईमास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ मोड़ से बाल निकेतन तिराहा तक डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट की रोशनी जैसा सौंदर्यीकरण तथा उजाला नगर के एक मुख्य मार्ग पर बने रहे डिवाइडर पर जगमग होती दिखेगी। इसके अलावा नगर के दस मुख्य मार्गों पर उजाले के लिए 50 लाख से अधिक की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा। नगर में दस स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगने के बाद से पूरा नगर रात के समय जममगा उठेगा। नगर पालिका द्वारा हाईमास्ट लगाने की कवायद शुरू भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर में वर्तमान में हाईमास्ट अभी नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुुरा तिराहा, ढेकुलिया घाट तिराहा के दोनों छोर पर लगा है। अब नगर पालिका द्वारा नगर के दस ऐसे क्षेत्र जो कि काफी महत्वपूर्ण हैं, वहां पर भी हाईमास्ट लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर के दस अलग-अलग क्षेत्रों में 56 लाख 50 हजार रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाया जा रहा है। बोले कि इसके अलावा आजमगढ़-बाल निकेतन मार्ग की तर्ज पर भी निर्माणाधीन मिर्जाहादीपुरा-गाजीपुर तिराहा पर बन रहे डिवाइडर पर भी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। कहा कि नगर में एक साथ दस जगहों पर हाईमास्ट लगने से काफी हद तक नगर के मुख्य मार्गों पर रात के समय उजाले की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन

यह क्षेत्र होंगे उजालों से जगमग
मऊ। नगर के कासिमपुर कबिस्तान के पास, भट्कुआ पट्टी, मिर्जाहादीपुरा तिराहा के स्कालर स्कूल के पास, शीतला माता मंदिर के चौमुहानी के पास, सलाहाबाद मोड़, तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास, कमरिया साबरी मजिस्द के पास, बरपुर अशोक सम्राट द्वार के पास, एसपी कार्यालय मोड़ के पास हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा।
सौंदर्यीकरण के साथ हादसों में भी होगी कमी
मऊ। वर्तमान में इन जगहों में कई जगहों पर रात के समय उजाला की कोई व्यवस्था न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईमास्ट लाइट लगने के बाद यहां उजाला की व्यवस्था होने से राहत मिलेगी, साथ ही उजाला से नगर का सौंद्रयीकरण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें