मधुबन स्थानीय पुलिस को मंगलवार की सुबह पशु के साथ दस तस्कर गिरफ्तार कर लिए। थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय अपने हमराहियों के साथ चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच बेल्थरारोड के तरफ से ट्रक व डीसीएम आती दिखी। पुलिस को देख चालकों ने गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। लेकिन पीछा करके पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वाहनों में 28 भैंस, 4 पड़वे लदे थे। पकड़े गए पशुओं समेत वाहन तथा दस लोगों को थाने ले आई।
पकड़े गए लोगों में फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के दरारपुर भीलावती निवासी बलबीर सिंह ,बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के नरला गांव निवासी राजाराम यादव, बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के जवाहिरपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव , फिरोजाबाद जनपद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव निवासी धर्मबीर ,रामपुर थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी प्रमोद यादव , रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी अवधेश यादव, बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के ठकुरही गांव निवासी राजेश यादव ,बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी आलोक कुमार यादव, फिरोजाबाद जनपद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी प्रकाश चंद्र व बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के जलमा जमालुद्दीनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव रहे। पुलिस ने सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।