फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र लेकर मैदान में उतरें कार्यकर्ता-मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट भाजपा की ओर से जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। विधानसभा चुनाव में बूथ समिति को एक बार फिर सक्रिय करते हुए बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि देश को सशक्त एवं समृद्ध सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा की सोच देश को वैभवशाली बनाने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ता संगठन और सरकार के बीच का महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने किया। इस अवसर पर बबलू राय, मखड़ू यादव, रामबचन ,अशोक साहू, सुभाष मौर्य, पप्पू गुप्ता ,राम प्रसाद सोनकर, हेमंत राय ,श्रीकांत श्रीवास्तव, अवधेश राय ,अवधेश कुमार ऋषभ राय सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें