फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, अब केवल 48 एक्टिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती दस मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 83 पहुंच गई। जिले में अब केवल 48 एक्टिव मरीज है। ठीक होने वाले मरीजों की जानकारी बुधवार को प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले से अब तक 6122 संदिग्धों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 5278 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 134 पॉजीटिव तथा शेष निगेटिव मिली है।सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बीएचयू से 63 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसमें दस रिपोर्ट कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती मरीजों की है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद इन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 83 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 48 है।
तीन हॉटस्पॉट गांवों को प्रशासन ने कराया सील
मऊ/घोसी।नगर के महमूदपुरा कंटेनमेंट जोन के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालस के सभागार में डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली के नेतृत्व में माइक्रोप्लान बनाने को लेकर बैठक हुई। कंटेनमेंट जोन के 400 घरों का सर्वे करने लिए दस टीमें गठित की गई। जो कि बृहस्पतिवार को इन घरों में रहने वाले 22 लोगों की जांच करेगी।बैठक में अर्बन कोर्डीनेटर देवेंद्र यादव, बाला साहेब, बबलू सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील के खानपुर बुजुर्ग में एक तथा मिर्जाजमालपुर में भाई-बहन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को तहसील प्रशासन ने गांव के मुख्य मार्गों को बंद कर बैरीकेडिंग कर दिया है। वहीं सीएचसी घोसी प्रभारी डॉ. एसएन आर्या की अध्यक्षता में दोनों हॉटस्पॉट के लिए माइक्रोप्लान तैैयार किया गया। मिर्जाजमालपुर गांव में 157 घरों का सर्वे करने के लिए पांच सदस्यीय छह टीमें जबकि खानपुर बुजुर्ग गांव में 121 घरों के सर्वे के लिए चार टीमें गठित की गई। जो कि बृहस्पतिवार से दोनों हॉटस्पॉट में सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें