फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अनलॉक-2 अनुपालन कराये जाने को लेकर जनपद के सभी थानों की पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। पुलिस ने 451 लोगों को बिना मास्क के घूमते हुए पाया। पुलिस ने इनसे 38 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया।अनियमित रूप से चल रहे लोगों को पकड़कर उनके वाहनों का चलान किया। इस मुहिम में 127 वाहनों का चालान किया तथा दस हजार तीन सौ रुपये समन शुल्क वसूल किया। बाइक पर पीछे बैठने वाले 169 लोगों से 13 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी अनलॉक-2 दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में जनपद के सभी 85 बैरियर प्वाइंटों 30 हाटस्पाट एरिया पर चेकिंग की। इस दौरान कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 के उल्लंघन में पोांचमुकदमे दर्ज किया। इस मुहिम में पुलिस ने 1887 वाहनों को चेक किया । जिसमें 127 वाहनों का चालान तथा 10300 रुपये शमन शुल्क वसूले। पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 451 व्यक्तियों को पकड़ा।
पुलिस ने इनसे जूर्माने की रूप में से 38 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। रात में बेवजह घूमने वाले 25 व्यक्तियों से 900 रुपये जुर्माना वसूला। दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 169 व्यक्तियों को पकड़ा। ऐसे लोगों से 12 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूल किया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 52 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला किया। एसपी ने बताया कि जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन कराया गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध और कड़ाई से अभियान चलाया जाएगा और दूसरी बार पकड़े जाने पर जुमाने की रकम पांच गुनी वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें