फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को लेकर नगर के शीतला माता मंदिर में फूलों की सजावट करते कारीगर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना काल में 13 अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में प्रमुख दुर्गा मंदिरों में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने का निर्णय लिया गया। मंदिरों की साफ सफाई और सजावट का कार्य पूरा हो गया है। मंदिर समितियों का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप पूजन अर्चन अर्चन संपन्न कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्र के मौके पर जिले के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भक्तों का पूरे नौ दिनों तक तांता लगा रहता है। नगर क्षेत्र के माता पोखरा का शीतलामाता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा मोड़, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के वनदेवी मंदिर, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी आदि मंदिरों पर नवरात्र में दूर दराज सहित गैर जनपदों से पूजन अर्चन करने आते हैं।
नवरात्र पर्व के मद्देनजर मंदिरों को श्रद्धालु रविवार को सजाने संवारने में लगे रहे। पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीददारों की भीड़ बढ़ जाने से चहलपहल रही। नवरात्र पर्व के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से मंदिरों में पूजन अर्चन को लेकर कोरोना गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। शीलता माता धाम के प्रधान पुजारी दीपक महाराज ने कहा कि नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। मधुबन : नवरात्र पर्व में दो दिन ही शेष हैं। निधियांव स्थित अष्टभुजी सहित विभिन्न देवी मंदिरों की साफ सफाई तथा रंगाई पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें