हरदसपुर गांव में प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही वर्षा सिंह के रिस्तेदार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करन?
- फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव में ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही वर्षा सिंह के िरिश्तेदार को चुनाव प्रचार के दौरान रविवार की शांम को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस द्वारा युवक के गिरफ्तार करने की जानकारी होने पर वर्षा सिंह के नेतृत्व काफी संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गई। महिलाओं का आरोप है कि बिना किसी कारण के पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं दो घंटे बाद पुलिस ने पूछताछ कर युवक को छोड़ दिया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव में ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही वर्षा सिंह ने बताया कि नीतीश का ननिहाल उनके घर है, वह घूमने के लिए आए थे। रविवार की शाम को गांव में पंचायत चुनाव से संबंधित महिलाओं के साथ उनकी एक बैठक थी। बैठक में शामिल होने के लिए वह उन्हें छोड़कर वापस घर लौट रहे तभी पहुंची पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया। इस बात से नाराज गांव की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सरायलखंसी थाने का घेराव किया और युवक को छोड़ने की मांग करती रही। इस बाबत थानाध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि वर्षा सिंह के पति प्रभात सिंह उर्फ डब्बू पर कई गंभीर मुकदमे हैं डब्बू इस समय फरार चल रहा है। नीतीश को डब्बू के बारे में पूछताछ के लिए लाया गया था। बाद में उसे छोड़ दिया गया है।