फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तापमान पहुंचा 32 डिग्री, गर्म पानी देने लगे वाटर कूलर पर इंतजाम ठंडा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर खराब पड़ा नगर पालिका का वाटरकूलर।संवाद
विज्ञापन
जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही प्यास भी बढ़ने लगी है, लेकिन नगर क्षेत्र में राहगीरों के लिए लगाए गए वाटर कूलर और आरओ प्लांट बंद हैं। मऊ नगर पालिका को छोड़कर जिले के 10 निकायों में किसी ने अपने वाटर कूलर को चालू कराना मुनासिब नहीं समझा है।
विज्ञापन

मऊ में एक जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगा वाटर कूलर खराब है। बाकी से गर्म पानी निकल रहा है। घोसी और दोहरीघाट जैसे बड़ी नगर पंचायतों में 80 फीसदी वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
उधर बीते एक सप्ताह में ही गर्मी बढ़ने से बोतल बंद पानी की खपत में बीस फीसदी तक बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। शुक्रवार को जिले का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वाटर कूलर की बात करें तो गाजीपुर तिराहा, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित वाटर कूलर खराब है, वहीं रोडवेज, आजमगढ़ मोड सहित अन्य जगहों पर लगे वाटर कूलर चालू हैं। इनमें से किसी में ठंडा पानी नहीं आ रहा है।
रोडवेज परिसर में ही बलिया जाने वाले मनीष ने बताया कि उन्हें प्यास लगी थी वाटर कूलर से ठंडा पानी न आने पर उन्होंने बोतलबंद पानी खरीदा। यही स्थिति भीटी चौराहा पर ठंडा पानी के बजाए गर्म पानी निकलता दिखा। चौंकाने वाली बात है मार्च माह के पहले सप्ताह में ही तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंचने के बाद भी अब तक बढ़ती गर्मी का एहसास जिम्मेदारों को नहीं हो रहा है।
..........
घोसी में 27 लेकिन एक ही चालू
आदर्श नगर पंचायत घोसी में कुल 27 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। जिससे घोसी तहसील में एक सही है। बस स्टेशन दो वाटर कूलर, सीताकुंड दो, मदापुर समसपुर चौक,काजीपुरा, यहिया मार्केट, मझवारा मोड़ आदि प्रमुख हैं। इतना ही विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अधिकांश वाटर कूलरों की टोंटियां गायब हो चुकी हैं। आरओ मशीन भी लंबे समय से खराब हैं। ऐसे में राहगीरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
...........
दोहरीघाट में सालों से खराब हैं लेकिन दुरुस्त कराना याद नहीं
नगर पंचायत दोहरीघाट के 11 वार्डो में पुलिस थाना के सामने, रोडवेज परिसर, ब्लॉक परिसर, आजमगढ़ रोड पर दो, मुक्तिधाम पर एक सहित 12 वाटर कुलर मशीनें लगी है। इसमें थाने के सामने, रोडवेज, मुक्तिधाम पर लगे वाटर कूलर कई सालों से खराब हैं। समस्या को लेकर नवल किशोर शर्मा, श्रीप्रकाश, महेश, चंद्रकेश ने बताया कि वाटर कूलर एक दो ही जगह चालू है बाकी मुख्य जगहों पर जहां बड़ी संख्या में जनता का आना है वहीं यह खराब है।
..........
बोतल बंद पानी की खपत में बीस फीसदी बढ़ोतरी
रोडवेज परिसर के पास नाश्ते की दुकानदार महेश ने बताया कि पानी की खपत बीते एक सप्ताह में लगातार बढ़ रही है। 20 फरवरी तक उनकी दुकान से वो रोजाना 50 से ज्यादा बोतल पानी बेचता था लेकिन अब यह संख्या 70 से 75 बोतल तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें