फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टांका लगाने की बात सुनते ही अस्पताल से भागा किशोर, आठ घंटे बाद बेल्थरारोड स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैर की चोट की ड्रेसिंग कराने पहुंचा 14 वर्षीय किशोर डॉक्टर के मुंह से टांका लगाने की बात सुनकर अचानक गायब हो गया। परिजन और अस्पताल का स्टाफ करीब आठ घंटे तक उसे तलाशते रहे।
विज्ञापन

देर शाम किशोर बलिया जिले के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर मिला। उसके अस्पताल से गायब होने की सूचना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा चैनपुर गांव निवासी दुर्गेश का बेटा साहिल पैर में चोट लगने के बाद सोमवार को अपनी मां विनिता के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था।
मां ने उसे डॉक्टर के कक्ष के बाहर बैठाया और खुद डॉक्टर से मिलने अंदर चली गईं। इसी दौरान डॉक्टर ने चोट की गंभीरता देखते हुए टांका लगाने की बात कही। यह सुनकर साहिल वहां से निकल गया और पैदल मऊ जंक्शन पहुंचा। इसके बाद वह ट्रेन से बेल्थरारोड चला गया।
विज्ञापन

डॉक्टर से मिलने के बाद विनिता लौटीं तो साहिल वहां नहीं मिला। उन्होंने अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की। करीब दो घंटे तक पता नहीं चलने पर अस्पताल प्रबंधन, पुलिस चौकी और चाइल्डलाइन को सूचना दी गई।
इस बीच कुछ लोगों ने किशोर के लापता होने की जानकारी सोशल मीडिया और विभिन्न वाट्सएप समूहों में साझा की। इसके बाद बेल्थरारोड स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें