फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही थी आतिशबाजी, पटाखों के शोर में थम गईं किशोर की सांसें

Tue, 23 Jan 2024 03:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।

सार

घटना मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर ग्राम पंचायत के मैनपरवा गांव की है। 15 साल का किशोर अपने परिवार के साथ सोमवार की शाम को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न मना रहा था। पटाखा फोड़ने के दौरान झूलसने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक आगमन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुरा ग्राम पंचायत में सोमवार की देर शाम अपने परिवार के साथ अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आतिशबाजी कर रहा एक किशोर पटाखे से गंभीर रूप से झुलस गया। जहां देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया, जहां मातमी माहौल के बीच मंगलवार को किशोर का अंतिम संस्कार बरहज घाट पर किया गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर ग्राम पंचायत के मैनपरवा पुरवा निवासी आगमन सिंह (15) पुत्र सत्यवान सिंह अपनी बहन अंशिका, मॉ अर्चना और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ सोमवार की देर शाम पटाखा जला रहा था। घर में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्ष का माहौल था। इस बीच एक बम को आगमन द्वारा एल्युमिनियम के गिलास के नीचे रखकर जलाने के लिए रखा गया था, जो कि बम फूटने के बाद पास में खड़े आगमन को अपने जद में ले लिया। इससे आगमन बुरी तरह से झुलस गया, आनन- फानन परिजन उसे दुबारी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 

यहां गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन आगमन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राममय माहौल के बीच अचानक घटी इस घटना ने न केवल आगमन के परिवार को झकझोर दिया, बल्कि पूरा गांव में मातम पसर गया। मंगलवार को शव को पंचनामा कर पुलिस ने शव को परिजनों को सुपर्द कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। मृतक का पिता जो कि काम के सिलसिले में फरीदाबाद में रहता है, सूचना मिलने पर वह गांव के लिए निकल गया। वहीं घटना के बाद मृतक की मां अर्चना, बहन अंशिका का रो रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें