फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
नगर के बीएसए कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट ज्ञापन सौंपने जाते ​शिक्षक।संवाद
विज्ञापन
टेट अनिवार्यता के विरुद्ध बृहस्पतिवार को लेकर शिक्षक संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं महिला शिक्षक संघ का संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया।इससे पहले पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों के 25, 30 साल सेवा के बावजूद टेट की अनिवार्यता करना सरासर गलत है। सरकार कोई अध्यादेश लाकर इस अनिवार्यता को समाप्त करें।
आगामी मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन करने के लिए शिक्षकों ने कमर कस रखी है। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि शिक्षको के अलावा किसी भी विभाग में इस तरह के परीक्षा अनिवार्यता नहीं है। यह शिक्षको के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक नेता सावित्री, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, राजेश राय, जनार्दन सिंह, शशि भूषण राय, अनिल कुमार सिंह, प्रवीण राय, परवेज आलम अंसारी, सच्चिदानंद यादव, राशिद जमाल, डॉ.शाहनवाज, प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें