फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जगत नारायण चौहान अध्यक्ष और गिरधारी बने मंत्री

विज्ञापन
दोहरीघाट डिपो में वार्षिक चुनाव में चुने गए पदा​धिकारियों का हुआ स्वागत।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट अंबेडकर डिपो में वार्षिक चुनाव बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह और क्षेत्रीय मंत्री राजनाथ यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें जगत नारायण चौहान को शाखाध्यक्ष चुना गया जबकि अभिषेक सिंह व विधान चंद्र पांडेय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

वहीं गिरधारी शाखा मंत्री बनाए गए तो जालंधर और देवेंद्र गोंड सहमंत्री चुने गए। अनिल को संगठन मंत्री और रमाकांत सिंह पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रकाश, शैलेन्द्र, संजय, बलवंत और प्रदीप को शामिल किया गया।
जयदीप को क्षेत्रीय प्रतिनिधि तथा संतोष नायक, जगत नारायण चौहान, गिरधारी जी और राजनाथ यादव को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें