फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय। - फोटो : mau
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ  के जनपदीय संयुक्त कार्यसमिति तथा शिक्षक प्रतिनिधियों की  बैठक मंगलवार को जनपदीय अध्यक्ष कृष्णानंद राय की अध्यक्षता में  नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में हुई। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मनमाने रवैए तथा शिक्षक विरोधी कार्य प्रणाली पर नाराजगी प्रकट की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए।
विज्ञापन


 जनपदीय अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने  कहा कि बीएसए नियम कानून को दरकिनार कर अपनी मनमानी शिक्षकों पर थोप रहे। विद्यालयों पर प्राप्त खेलकूद सामान एवं पुस्तक सहित फर्निचर आदि की सप्लाई भी अध्यापकों पर दबाब बनाकर सीधे कराया जा रहा। खेल कूद सामग्री एवं पुस्तकों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। कहा कि शिक्षकों का अवरूद्ध वेतन, नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान एवं एरियर तथा शिक्षकों का निलंबन बहाल किया जाए।  साथ ही वेतन कटौती, प्रसुता अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश आदि पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कार्रवाई नहीं  होती है तो शिक्षक संघ 30 मई को बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देगा। इसके बाद समस्याओं का सामाधान न होने  की दशा में सांकेतिक धरने के   एक सप्ताह के बाद कार्यालय  पर लगातार धरना प्रदर्शन  तथा तालाबंदी आदि के लिए   बाध्य होगा।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश्वर शुक्ल, राधेश्याम राम, हर्षचंद यादव, संतोष कुमार राय, धीरेंद्र कुमार राय, उपेंद्र नाथ तिवारी, विजय कुमार सिंह, जगदीश कुमार गौतम, जयशंकर यादव, मनमोहन पांडेय, सुभाष सिंह,. सुरेंद्र यादव, जगमोहन सिंह, शशिभूषण राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें