फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बेपरवाह, कहीं हो न जाएं फेल

Sun, 12 Apr 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार ने रविवार को मूल्यांकन केेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उप सचिव ने कापी जांचने के दौरान कई अनियमितताएं पकड़ीं।
विज्ञापन



 जिसमें नंबरों का खेल दिखा, भीतर कुछ और बाहर टोटल मार्किंग में कुछ और दर्ज किया गया मिला। इसपर उन्होंने परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित चल रहे डिप्टी हेड और परीक्षकों की जानकारी ली।


माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार ने नगर के डीएवी इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, शहीद इंटर कालेज मधुबन तथा टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान बोर्ड की ओर से भेजी गई परीक्षकों की सूची के मुताबिक 50 प्रतिशत से भी कम परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचते मिले।


 उप सचिव ने परीक्षकों के कापी जांचने के तौर तरीकों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कई परीक्षक अंदर कुछ नंबर दिया था लेकिन बाहर कुछ और नंबर दे दिया था। परीक्षकों तथा डिप्टी हेड को कड़ी हिदायत दी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


  डीएवी इंटर कालेज में 582 के सापेक्ष 275 परीक्षक मूल्यांकन करते पाए गए। तीन लाख 80 हजार उत्तरपुस्तिकाओं के सापेक्ष 160767 कापी जांची जा चुकी हैं। इसी क्रम में नोमानी इंटर कालेज का निरीक्षण किया।


 यहां 50 प्रतिशत परीक्षक ही मूल्यांकन करते मिले। 192000 के सापेक्ष 107306 कापी जांची जा चुकी है। इस संबंध में उप सचिव अनिल कुमार ने बताया कि अनुपस्थित चल रहे परीक्षकों तथा डिप्टी हेड का डाटा एकत्र किया जा रहा है।


 अनुपस्थित चल रहे राजकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों से बनाए गए परीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वित्तविहीन विद्यालयों से बनाए गए परीक्षकों के मामले में समीक्षा की जाएगी। ताकि अगले वर्ष  मूल्यांकन के दौरान समस्या सामने नहीं आ पाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें