फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक कराएंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में मात्र पांच दिन ही शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग चार हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी माध्यमिक के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के 1800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शिक्षकों की विषयवार सूची तैयार की गई है।
पोर्टल पर सूची को अंतिम रूप देने के बाद शिक्षकों को ड्यूटी जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें हाईस्कूल के 37431 और इंटरमीडिएट के 38977 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि तैनात किए जा चुके हैं। अब कक्ष निरीक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।
परीक्षा केंद्रो में प्रत्येक कक्ष में 35 से 40 परीक्षार्थियों पर दो-दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार चार हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग से 1800 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाई जाएगी।
माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की सूची को भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विषयवार शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। बोर्ड परीक्षा में पुरुष शिक्षकों के साथ ही महिला शिक्षकों को लगाया जा रहा है। महिला शिक्षकों की संख्या कुल संख्या में 30 फीसदी रहेगी।
परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों से लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि कक्ष निरीक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें