फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने निकाला कैंडिल जुलूस

Fri, 02 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कैंडिल जुलूस निकाला। जिसे प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान जुलूस निकालने वाले शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन



विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधियों ने बलिया मोड़ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से जिलाधिकारी आवास तक कैंडिल जुलूस निकाला। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आवास पर कैंडिल जलाने के लिए जुलूस जब जिलाधिकारी आवास की तरफ बढ़ रहा था तभी उसे रोक दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा।


प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि गत दस वर्षों से मऊ में सेवा कर रहे परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति जानबूझकर रोक दी गई है। पदोन्नति वाले पदों को जिला प्रशासन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लाठियों के बल पर संगठन के विरोध को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन



कहा कि पद नहीं होते हुए भी जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की सीधी भर्ती कर ली गई। तत्काल समस्या समाधान न  होने की स्थिति में चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के मऊ जिला प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, संरक्षक धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री  अनिल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें