फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश, लू के थपेड़ांे से बेहाल

विज्ञापन
ऊफ ये गर्मी: चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच छुट्टी के बाद नगर के रोडवेज से घर जातीं छात्राएं। - फोटो : mau
विज्ञापन
गर्मी के तेवर अचानक तीखे होने से मंगलवार को पारा 44 के पार भागा। आमजन के साथ ही रोजदार और नौकरीपेशा लोग परेशानहाल रहे। बाहर निकले लोग मुंह ढंक कर धूप से बचने का प्रयास करते रहे। तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा वहीं जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। पिछले दो तीन दिनों से अचानक तीखे हुए गर्मी के तेवर मंगलवार को भी बरकरार रहे। आमजन की मुश्किलें तपिश को लेकर बढ़ी रहीं। लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकला मुश्किल कर दिया। आसमान से बरस रही आग से दिनभर लोग झुलसते रहे। रात में चली गर्म हवाओं के बाद सुबह भीषण गर्मी के साथ सूर्योदय हुआ। प्रात: आठ बजे से ही लोग अकुलाने लगे। दस बजे तक तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। धूप इस कदर तेज थी कि एक मिनट भी बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


लोग मुंह पर कपड़ा और हेलमेट के बगैर दोपहिया वाहन तक नहीं चला पा रहे थे। राहगीरों की तो हालत ही खराब थी। यही वजह रही कि दोपहर में बाजार में भी सन्नाटा रहा। भीषण गर्मी के चलते रोजेदारों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ीं। खासकर नौकरीपेशा रोजेदारों को गर्मी में ड्यूटी करना परेशानी का सबब रहा।  
हालांकि दोपहर कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाए, लेकिन गर्मी की तपिश कम नहीं हुई। लोगों को उम्मीद थी कि शाम तक थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उधर, गर्मी के तेवर बच्चों और वृद्धों के लिए भी मुसीबत बने रहे।
विज्ञापन


वहीं जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी गत तीन दिन की अपेक्षा मंगलवार को अच्छी-खासी भीड़ रही।  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह  ने लोगों को सलाह दी है कि वे तेज धूप व लू से बचकर रहें। दोपहर के वक्त कम से कम घर से बाहर निकलें, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा टल सके।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें