फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन महीने में पूरा हो जाएगा तमसा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर से होकर गुजरी तमसा नदी के किनारे बन रहा तमसा रिवर फ्रंट लगभग तीन महीने के अंदर तैयार हो जाएगा। रिवर फ्रंट बनने से जहां जिले की विकास गति तेज होगी। वहीं जिला का पहला पर्यटन स्थल बनने से नगरपालिका का राजस्व भी बढ़ेगा। नगर पालिका की ओर से तमसा नदी स्थित बम घाट, मड़ैया घाट, ढेकुलियाघाट, सत्ती घाट तक रिवर फ्रंट विकसित करने का काम चल रहा है। नदी के जलस्तर बढ़ाने को लेकर भी नगर पालिका की ओर से कवायद चल रही है। इससे तमसा की धारा चौड़ी हो जाएगी और नदी में पर्याप्त पानी रहेगा। प्रथम चरण में लखनऊ स्थित गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट की तर्ज पर तमसा के गायघाट से रेलवे स्टेशन तक नगर का तमसा नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है। सीढ़ी, भगवान शंकर की प्रतिमा सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। प्रोजेक्ट के तहत नगरवासियों के लिए फ्री वॉक-वे, साइकिल ट्रैक, रेस्तरां और बोटिंग सहित तमाम सुविधाएं होगी। इतना ही नहीं यहां अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। रिवर फ्रंट का प्रमुख आकर्षण नदी और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे होंगे। यहां लोगों के टहलने के लिए सेंटर की सुविधा होगी। इसी तरह से बोटिंग से मछुआरों को योजना से लाभ मिलेगा। इसके अलावा हर घाट को आकर्षक लाइट से सुसज्जित किया जाएगा। युवाओं के लिए घाटों पर ओपन जिम भी बनाया जाएगा। जबकि बुजुर्गों के लिए योगा सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था की ओर से तमसा नदी किनारे रिवर फ्रंट बनाने का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने में लगभग तीन माह लग सकता है। महत्वाकांक्षी योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नगरपालिका का राजस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन


दिनेश कुमार

अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें