फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा

Sun, 31 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
जुलूस
विज्ञापन
भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति के पक्ष में नगर के युवा सड़कों पर उतर आए। मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने मान सम्मान की लड़ाई में उनका साथ देने का संकल्प लिया। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित बसपा नेताओं की गिरफ्तारी में सरकार की लचीली नीति की आलोचना की। युवाओं ने सिद्दिकी की गिरफ्तारी की मांग की।  
विज्ञापन



 नगर के भीटी चौराहे पर रविवार की दोपहर बाद में काफी संख्या में युवक युवा जनशक्ति पार्टी के बैनर तले एकत्र हुए। ये युवा भीटी से बाल निकेतन तिराहा, रोडवेज , आजमगढ़ मोड़ होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे।


इस अवसर पर  मौन जुलूस की समाप्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को नारी की सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 
विज्ञापन



कहा कि सरकार ने इस मामले में यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाया तो आमरण अनशन करेंगे। मौन जुलूस में राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष  सौरभ राय, राष्ट्रीय महामंत्री गौरव सिंह , राष्ट्रीय सचिव राहुल सिंह,  जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह, पार्टी जिला सचिव राम लखन पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें