फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति ने फरियादियों को किया परेशान, सरकारी कार्यालयों में कामकाज रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का जारी कार्य बहिष्कार का असर दूूसरे दिन भी दिखा। सोमवार को पूरा दिन बीतने के बाद मंगलवार को आपूर्ति ठप रही। लगातार दूसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। इस दौरान जनरेटर तो चलाया गया, उसके बाद भी काम प्रभावित रहा। इसके अलावा जिले के लघु एवं कुटीर उद्योग भी ठप रहे। सोमवार की सुबह से शाम तक सभी घरों में लगा इनवर्टर भी जबाब दे गया था। फलस्वरूप पूरा जिला सोमवार की रात अंधेरे में रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ कार्यालय, टीबी क्लीनिक, महिला बाल विकास विभाग, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी बिजली न होने पर बाहर टहलते दिखाई दिए। वहीं सोमवार की देर रात तक बिजली कर्मचारियों के हड़ताल समाप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना जता रहे नगरवाससियों सहित पूरे जिले के लोगों को झटका लगा। जब मंगलवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
उधर दो दिनों से आपूर्ति ठप होने से घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र के 24 नलकूपों पर जनरेटर लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास किया। इसके अलावा टैंकरों से आपूर्ति की कोशिशे की, लेकिन पूरे नगर में पेयजल संकट के सामने यह व्यवस्था नकाफी साबित दिखा। कई लोग हैंडपंप पर पानी भरने केे लेकर लाइन लगाते दिखे तो बड़ी लाइनें टैंकरों से पानी भरते दिखी। कोरोना संक्रमण काल में बचाव के लिए घरों में सिमटे लोग भी सोमवार की रात बारिश न होने पर बाहर निकले। गर्मी और मच्छरों से परेशान लोग अपने घरों से बाहर निकलकर काफी समय तक टहलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें