फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के चुनाव में संजय कुमार त्रिपाठी संरक्षक, सुनील कुमार सिंह अध्यक्ष, मनोज कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार मंत्री, संतोष कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, उमेश चंद्र मौर्य संयुक्त मंत्री, हरिकेश प्रसाद, अविनाश सिंह, प्रदीप यादव, मुकेश कनौजिया, पुष्पा सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विमल साहनी, सुमन लता, अरविंद सिंह ,रजनीश सिंह, रामप्रीत संगठन मंत्री, हरिशंकर चौहान, यदुवंश सिंह यादव, इकबाल फारुकी, बृजेश कुमार प्रचार मंत्री एवं कन्हैयालाल बरनवाल आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बड़राव ब्लाक अध्यक्ष हरिहर यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। इस चुनाव को लेकर प्रात: काल से ही काफी गहमागहमी थी। अध्यक्ष पद पर दो पर्चे भरे गए थे। सुनील कुमार सिंह एवं संदीप कुमार मौर्य ने परचे भरे थे। शेष पदों के लिए मात्र एक एक परचे ही भरे गए थे।संदीप कुमार मौर्य ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया ।इस प्रकार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया। आदर्श प्राथमिक पाठशाला रतनपुरा पर संपन्न हुई इस चुनावी प्रक्रिया में नित्य प्रकाश यादव ,ब्रह्मानंद सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, जीव धन यादव, मृत्युंजय सिंह, तपेश्वर राम, राम रतन राम, मनोरमा यादव, अंजली सिंह समेत शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें