फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ, गूंजे भजन

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्र - फोटो : Archive
विज्ञापन
मऊ। नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पाठ किया। इसके साथ ही श्री हनुमान चालीसा का 11 बार श्रद्धालुओं ने पाठ किया।
विज्ञापन

समिति के डॉ. रमेश शर्मा, आनंद गुप्ता, विनोद गुप्त, प्रमोद कुमार गुप्ता एवं अजय मिश्र ने श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ कर पूरे मंदिर परिसर के वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बब्बन सिंह ने अपनी सुमधुर आवाज में लोकप्रिय भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को पूरी तरह भावविभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ और भजनों के उपरांत विधि-विधान के साथ हनुमान जी की आरती की गई।
भगवान को भोग अर्पित करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के प्रमुख डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का गुणगान करने से मनुष्य के जीवन की समस्त कामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

श्री हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के सागर हैं तथा थोड़ी-सी भक्ति और श्रद्धा से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्री हनुमान जी का जीवन त्याग, समर्पण, विनम्रता और प्रभु भक्ति का अनुपम उदाहरण है।
उनके चरित्र का स्मरण एवं अनुसरण करने से मनुष्य को जीवन में शक्ति, साहस और सद्बुद्धि प्राप्त होती है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से विजय प्रताप सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, पंकज राजभर, अनिल शर्मा, रघुनाथ चौहान, राजेश क्षितिजा, जे.एन. सिंह, श्रीराम लोहिया, जयकृष्ण उपाध्याय, अवधेश गुप्ता, जनार्दन गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें