सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने कक्ष और केंद्र के बार से एक-एक युवक को पकड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी पर शक होने पर स्कूल के स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। तत्काल सीओ अंजनी कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बिहार निवासी सुमन है। वह गोरखपुर निवासी कुलदीप के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। परीक्षा के दौरान कुलदीप भी कॉलेज के बाहर मौजूद था। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय के साथ मौजूद पुलिस ने दोनों को पड़क कर कोतवाली ले आई और देर रात तक पूछताछ में जुटी रही। इस बाबत सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों से पूछताछ जारी है। प्रथम दृश्यट्या स्पष्ट है कि दस्तावेजों में हेरा फेरी कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
दूसरे दिन 1614 ने छोड़ी परीक्षा
मऊ। जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन परीक्षा के दौरान दोनों पाली मिलाकर कुल 1614 ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाली में पंजीकृत 3384 अभ्यर्थियों में 2552 परीक्षा दी। जबकि 832 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 3384 अभ्यर्थियों में 2602 ही परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 782 अनुपस्थित रहे।