फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मरम्मत के एक महीने बाद ही उखड़ी सुग्गीचौरी–भैरोपुर सड़क

विज्ञापन
सुग्गीचौरी रोड से हैबतपुर गांव होते हुए भैरोपुर सड़क को जोड़ने वाला पिच मार्ग
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के सुग्गीचौरी से भैरोपुर जाने वाली 1.5 किमी सड़क मरम्मत के एक माह बाद ही उखड़ने लगी है। कई स्थानों पर गिट्टियां निकलकर सड़क किनारे जमा हो गई हैं।
विज्ञापन

सुग्गीचौरी से हैबतपुर गांव होते हुए भैरोपुर तक जाने वाली इस सड़क के लिए 16 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। करीब दो दशक बाद दिसंबर 2025 में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने मरम्मत कार्य कराया था।
ग्रामीण जगदीश सिंह, अंगद कुमार, सुनील कुमार, करन और राजकुमार यादव ने बताया कि वर्षों बाद सड़क की हालत सुधरी थी, लेकिन महज एक माह में ही फिर से बदहाल होने लगी। आरोप है कि मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मधुबन तहसील में कई सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई है तो यह नियमों के खिलाफ है। उखड़ी सड़क की दोबारा मरम्मत कराई जाएगी और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें