तहसील सदर बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के सदस्य सुधाकर राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष शिवनारायण राय और मंत्री शैलेंद्र राय, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सहमंत्री रवींद्र नाथ प्रजापति, सहमंत्री पुस्तकालय राजेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने शपथ ली।
वहीं वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी बालमुकुंद सिंह, हरेंद्र यादव,पवन कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी अविनाश प्रकाश चौहान, हरिलाल और सुनील कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।
मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय एवं विशिष्ट अतिथि के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल रहे। सांसद राजीव राय ने सांसद निधि से 17 लाख 79 हजार रुपए की लागत से बनने वाले पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया।
नगरपालिका अध्यक्ष ने अरशद जमाल तहसील परिसर में निर्मित भवन के चारों तरफ सुन्दरीकरण कराने व पूर्व से निर्मित तहसील परिसर में स्थित पोखरा के अधूरे कार्य को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं का सहयोग करने तथा किसी भी अधिवक्ताओं के आह्वान पर साथ देने की घोषणा की। इस दौरान बद्रीनाथ सिंह , अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर राय, अतुल कुमार राय ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद चौहान तथा संचालन राजेश कुमार पाण्डेय व राम प्रकाश तिवारी ने किया।