फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-100 के बारे में लिए सुझाव और शिकायतें

विज्ञापन
पुलिस लाइन में यूपी 100 के संबध में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव। - फोटो : mau
विज्ञापन
मऊ। 10 जनवरी को 100 डायल पुलिस को स्थापना दिवस के मद्देनजर  पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को 100 डायल के बारे में लोगों की राय जानने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने 100 डायल के बारे में अपने सुझाव और शिकायतें साझा किया। इसके बारे में कुछ भ्रम भी लोगों को रहा। जिसे एएसपी ने दूर किया।
विज्ञापन


कई लोगों ने शिकायत किया कि 100 डायल पुलिस उनकी तहरीर पर एफाईआसर नहीं दर्ज करती। कुछ लोगों ने 100 डायल के सिपाहियों पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए। कुछ लोगों ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचने और भटके के लोगों को उनके परिवार वालों तक पहुंचाने में मदद करने वाले सिपाहियों के कार्यप्रणाली की सराहना भी किया। पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने बताया कि एक बार 100 डायल के एक सिपाही ने उनसे ही 100 रुपये मांग लिए थे। इस प्रकार के आचरण पर सुुधार लाने की जरूरत है।

एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 100 डायल पुलिस केे पास एफआईआर दर्ज करने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार केवल थाने की पुलिस को ही है। कई लोगों ने कहा कि 100 डायल पुलिस के सिपाही भी बिना रिश्वत लिए कुछ काम नहीं करते हैं। ये पीड़ित पक्ष के लोगों से भी रुपये लेने की कोशिश करते हैं। एएसपी ने बताया कि शासन से इस बाबत रिपोर्ट मांगे जाने पर इसे भेजा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें