फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कंप्यूटर से प्रत्येक विषय की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के दो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हर विषय को कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाने की तैयारी है। आईसीटी लैब में सप्ताह में कम से कम एक घंटे की विषयवार कक्षाएं लगेंगी। एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आईसीटी लैब बनकर तैयार है। क्लास का पूरा विवरण रजिस्टर में रिकार्ड बनाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को हाइटेक करने की कवायद तेज हो गई है। प्रथम चरण में नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज इमिलिया में आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब बनकर तैयार है।
इसमें प्रोजेक्टर के साथ कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। छात्राओं को हर विषय को कंप्यूटर से पढ़ाया जाएगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर आदि लगाए जाएंगे। आईसीटी क्लास के दौरान छात्र छात्राओं को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समय-समय पर विषय विशेषज्ञों से भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। लैब में शिक्षक सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे ही नहीं, बल्कि सरकारी कामों को भी आसानी से निपटा सकेंगे। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधरेगा।
विद्यार्थियों को इसकी मदद से ही पढ़ने और सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे उनके स्कूल आने के प्रति रुचि बढ़ेगी।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सीपी श्रीवास्तव का कहना था कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के संसाधन विकसित करने पर जोर है। आईसीटी लैब में शीघ्र ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी। क्लास का पूरा विवरण रजिस्टर में रिकाॅर्ड बनाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें