फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 51 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 94 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में सभी प्रतिभागियों को 25 बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा देनी पड़ी। इसमें से 25 बच्चों को अगले दौर के लिए चुना गया। वहीं, द्वितीय चरण रोचक रहा। पिछले चरण में चयनित 25 बच्चों के पांच समूह बनाकर ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। आगामी दिनों में जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पांच छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राएं ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। विज्ञान क्विज के लिए कंपोजिट विद्यालय खालिसपुर के छात्र पुरुषोत्तम शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा के छात्र रुद्राक्ष प्रजापति, कंपोजिट विद्यालय खालिसपुर की छात्रा साधना राजभर, कंपोजिट विद्यालय ढ़ोलवन की छात्रा अनुप्रिया यादव, कंपोजिट विद्यालय मड़ैली बढ़नपुरा के छात्र ओम प्रकाश यादव का चयन हुआ। ये सभी छात्र- छात्रा अपने मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा अरविंद कुमार ने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। उन्होंने महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने और प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर रहने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें