फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आजमगढ़ को हराकर शाहगंज फाइनल में

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित एकेडमी के मैदान में पूर्वांचल 50-50 ​क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर 3 के प
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदात क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर पूर्वांचल 50-50 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सुपर 3 का पहला मैच खेला गया। आजमगढ़ क्रिकेट टीम और शाहगंज क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मुकाबले में आजमगढ़ को हराकर शाहगंज फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

शाहगंज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। शाहगंज की टीम ने आजमगढ़ पर शुरु से ही दबाव बनाए रखा। 23.1 ओवर में ही आजमगढ़ की टीम 138 रन पर सिमट गई। सौरभ कुमार ने 34 रन, अनुराग ने 25 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं कर सका। शाहगंज के परमेश्वर को 3 विकेट, अमित, गोविंद और आर्यन को 2-2 विकेट मिले। शाहगंज क्रिकेट एकेडमी ने 16 ओवर में आदर्श प्रधान के नाबाद 66 और शुभ श्रीवास्तव के नाबाद 68 रनों की बदौलत 139 रनों के लक्ष्य को आसानी प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच शुभ श्रीवास्तव रहे। अंपायर की भूमिका में यश रघुवंशी और सरोज रहे। स्कोरिंग का जिम्मा राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें