फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
शिवानन्द महाविद्यालय इन्दारा के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। शिवानंद महाविद्यालय इंदारा का पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर कालेज कैंपस में किया गया। कालेज प्रबंधक रामानंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामानंद यादव ने कहा कि स्वैच्छिक समुदाय सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के उद्देश्य से राष्ट्र भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें पीड़ित लोगों की सहायता, विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्य करने के लिए बातें बताई जाएंगी। प्रवक्ता बृजनारायण यादव ने एनएसएस राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए युवाओं के पास एक सुनहरा अवसर बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिवमुनी पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत राय, रामदर्श यादव, बृजनरायण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें